स्वर्णकार समाज की मुख्य मांगों को लेकर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद, 26 सितम्बर। स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने अजमीढ़ देव जयंती पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को बतौर मुख्य अतिथि निमंत्रण दिया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज फरीदाबाद ने एक मांगों का ज्ञापन भी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर को सौंपा
इस स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप हरियाणा नम्बरदार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतवीर वर्मा नम्बरदार, आरपी वर्मा सीनियर एडवोकेट, बल्लभगढ़ स्वर्णकार समाज के प्रधान कन्हैया लाल वर्मा, ओल्ड फरीदाबाद स्वर्णकार समाज के प्रधान बलदेव राज वर्मा, पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा एडवोकेट, स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रवि सोनी, अशोक वर्मा कवि, पूर्व अधिकारी एस.के वर्मा, पूर्व पंच जयकिशन वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने कहा कि स्वर्णकार समाज एक कौशल समाज है, जो समाज में अनेक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बना चुका है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंत्री ने कहा कि समाज कीं तरक्की का रास्ता सेवा से ही गुजरता हैं हमें समाज में अपना योगदान महत्वपूर्ण रूप से देना चाहिए।
सीनियर एडवोकेट आर.पी. वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ देव जी की जंयती 22 अक्टूबर को फरीदाबाद में मनाई जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे।
समाज की महत्वपूर्ण मांगों के साथ-साथ सामाजिक समाज के इतिहास पर भी चर्चा होगी।
सचिन वर्मा ने कहा कि आज स्वर्णकार समाज तरक्की की राह पर है जो समाज में अच्छे कार्य कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)