फरीदाबाद, 26 सितम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। आज उनकी अंतिम यात्रा एन.एच.तीन नम्बर जी ब्लॉक से तीन नम्बर सैनिक कालोनी मोड़ स्थित शमशान भूमि पर पहुंची जहां उनकी अंत्येष्टि की गई।
उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक सतीश फागना, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर, बसंत विरमानी, सुमित गौड़, कविन्द्र फागना, बृजमोहन भड़ाना, रोहित भाटिया, सरदार रविन्द्र सिंह राणा, ओमप्रकाश अदलखा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पार्षद मनोज नासवा, आर.एस. गांधी, मोहन सिंह भाटिया, ललित गोस्वामी, प. सुरेन्द्र शर्मा, विजय बैंसला, बंटी भाटिया, सरदार बंटी भाटिया सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सुरेंद्र कुमार एक सामाजिक व्यक्ति थे उन्होंने हमेशा ही समाज के लिए काम किया उन्होंने कहा कि यह कुदरत का नियम है कि जो आया है वह जाएगा, मगर उनका अभी जाने का समय नहीं था वह हमारे बीच में से चले गए, भगवान उनको अपने चरणों में वास दें। उन्होंने कहा कि उनके बेटे साहिल अरोड़ा भी उनके मार्गदर्शन से उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं मुझे विश्वास है कि वह भी समाज सेवा में लीन होकर समाज की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)