फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन ने स्मृति-चिह्न, गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर किया सम्मान

 

फरीदाबाद। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व मुखिया एवं समाजसेविका पुष्पा पाण्डेय तथा समाजसेविकाओं अर्चना तिवारी एवं सिंधु तिवारी को फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चारों समाजसेविकाओं को स्मृति-चिह्न, गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी की पहल पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री, पूर्व महासचिव संदीप पराशर तथा अधिवक्ता एवं समाजसेवी मोहान तिवारी ने संयुक्त रूप से चारों समाजसेविकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुष्पा पाण्डेय,अर्चना तिवारी एवं सिंधु तिवारी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पुष्पा पाण्डेय, अर्चना तिवारी एवं सिंधु तिवारी ने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा आयोजक अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ मोहन तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है। इस मौके पर अधिवक्ता ओमबीर धनखड़, जय भारद्वाज, यश डागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने तीनो समाजसेविकाओं के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)