फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
फरीदाबाद, 5 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला द्वारा सौंपे गए।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान की ओर से जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार मोहम्मद दानिश को एमसी ब्लॉक 1 अध्यक्ष, सरदार अवतार सिंह को एमसी ब्लॉक-2 अध्यक्ष विधानसभा फरीदाबाद, संतलाल को प्रदेश सचिव, सूरज बली को प्रदेश सह-सचिव तथा भूषण कुमार को फरीदाबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर लखन सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल संगठन में उनकी सक्रियता और जिम्मेदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)