राहुल गांधी जवाब दें—महिला सम्मान से बड़ा है क्या आरोपी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देना?

कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी के विरोध में दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा का ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’

फरीदाबाद , 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने जेएनयू की 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी को इस मामले में अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल चुनावी नारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि राजनीतिक दलों को ऐसे गंभीर मामलों में जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह जी ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की है, तो इस मामले में सामने आए निष्कर्षों और कार्रवाई की प्रकृति को स्पष्ट रूप से सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि वह मामले पर अपना आधिकारिक पक्ष रखे और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ और प्रियंका गांधी वाड्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिला सम्मान और न्याय के मुद्दे पर उसका वास्तविक रुख क्या है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान किसी भी राजनीतिक दल की राजनीतिक सुविधा से ऊपर होना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा के ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ को समर्थन

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती दग्गुबाती पुरंदेश्वरी सहित पार्टी की महिला सांसदों, विधायकों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही!

भाजपा फरीदाबाद महानगर की ओर से मीडिया प्रभारी श्री राजेश कौशिक जी ने कहा कि महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय जैसे विषयों पर राजनीतिक दलों को दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच, पीड़ितों को न्याय और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है।

भाजपा फरीदाबाद महानगर ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि वह संबंधित मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उचित राजनीतिक एवं कानूनी कदम उठाए। महिला सम्मान और न्याय के प्रति जवाबदेही प्रत्येक राजनीतिक दल की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)