oplus_2

छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और हुनर का अनूठा संगम है दीपावली कला उत्सव : संजय चौधरी

फरीदाबाद। खजानी वूमेन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट, एनआईटी फरीदाबाद में तीन दिवसीय दीपावली कला उत्सव का भव्य शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्थान में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रंगोलियों और मनमोहक सजावट से संस्थान परिसर को दीपावली के रंगों में सराबोर कर दिया। उत्सव के दौरान छात्राओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलात्मक एवं सजावटी वस्तुओं के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दीपावली कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके भीतर छिपी उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

संजय चौधरी ने कहा कि संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार की गई वस्तुएं न केवल आकर्षक और मनमोहक हैं, बल्कि सस्ती, सुंदर और टिकाऊ भी हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ खजानी संस्थान में आयोजित दीपावली कला उत्सव में पहुंचकर छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें और उनके हुनर को प्रोत्साहित करें। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उन्हें भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संजय चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने तथा मानवता की सेवा और समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खजानी वूमेन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। संस्थान का प्रयास है कि प्रत्येक छात्रा अपने हुनर और मेहनत के बल पर समाज में एक अलग पहचान स्थापित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)