फरीदाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व (दीपोत्सव) के शुभ आगमन से पूर्व सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में परम पूज्य गुरुदेव अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने विभिन्न सेवाओं में समर्पित सभी सेवादारों को उपहार स्वरुप वस्त्र, प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने अपने आशीर्वचनों में सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा केवल कोई कार्य नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अहंकार त्यागकर निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। सेवा में पद, प्रतिष्ठा या प्रतिफल की भावना नहीं, बल्कि श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण का भाव होना चाहिए। उन्होंने सेवादारों को इसी सेवा भाव के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रदान किए गए उपहार सेवादारों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और अथक परिश्रम के प्रति आश्रम की कृतज्ञता का प्रतीक रहे। यह सम्मान केवल भौतिक उपहार तक सीमित नहीं, बल्कि गुरुदेव के स्नेह, आशीर्वाद और सेवादारों के प्रति आत्मीय भाव का परिचायक है।

गुरुदेव के इस स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से सेवादारों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का संचार हुआ। इससे वे आगामी दीपोत्सव सहित आश्रम के सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवाएं देने के लिए प्रेरित हुए।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से सेवादारों को उपहार भेंट करने एवं आशीर्वाद प्रदान करने का यह क्रम निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)