फरीदाबाद 31 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 का 26वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का पहला दिन बड़ी धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 1200 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के पहले दिन 58 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। वहीं सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर,अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की।

प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों परम सानिध्य मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास बंसल, समारोह अध्यक्ष समाजसेवी अशोक शर्मा, स्वागत अध्यक्ष बी. एस. गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि अनिल मित्तल, पंकज सिंगला, दीपक शर्मा, महेश चन्द मित्तल, जे. पी. अग्रवाल, आर. के. गोयल, बिट्टू कंसल, अनिल सिंघल, कृष्ण पहलवान, प्रवेश बंसल, महेश चन्द मित्तल, राजपाल गर्ग, विष्णु गोयल, डी. के. बंसल, मनोज अग्रवाल, सतीश गर्ग, सतबीर डागर, सुरेन्द्र चन्द गुप्ता, वेद प्रकाश बंसल, राकेश गर्ग, गिर्राज गोयल, योगेन्द्र गर्ग, योगेश मित्तल, राकेश सिंगला, अतुल गोयल, पल्लव सिंगला, अमित अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, हरीश गुप्ता, सचिन बंसल, मनोज सिंगला आदि का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन ब्रह्मप्रकाश गोयल, युगल मित्तल, भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा एवं एडवोकेट संध्या गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, प्रधान डाॅ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल गर्ग, बलराज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, उप प्रधान  गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, एडवोकेट आर के गौड़, विनीत गर्ग, रज्जी गुप्ता, लोकेश गर्ग, अजय गर्ग, बी. के. अग्रवाल, विजय बंसल, जी.डी. गोयल, अशोक प्रधान, सचिव प्रवीण अग्रवाल, बालकिशन मंगला, कन्हेया लाल गर्ग, एडवोकेट प्रमोद गोयल, प्रहलादराम, सतपाल गुप्ता, मनोज कंसल, हेतराम कर्दम, हर्ष कुमार गर्ग, पदमचंद, प्रचार सचिव शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग, गौरव गुप्ता, रामपाल, रजत गोयल आदि का अहम योगदान रहा। अन्य राज्यों से आए हुए युवक-युवती व उनके परिवार वालों को धर्मशाला में रूकने व उनके भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा करवाई गई। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)