कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल का जन्मदिवस

 

फरीदाबाद, 31 अक्टूबर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले पूर्व गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस कार्यालय सैक्टर-9 पर मनाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र तथा वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्घाजंलि अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा जीवन देश के लिए त्याग व बलिदानों से भरा है। बचपन मेें ही सेना बनाकर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया व युवा अवस्था में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अंग्रेजों के खिलाफ  संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए कई जेल यात्राएं की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व 17 वर्ष तक देश की प्रधानमंत्री रहकर उन्होंने देश की सेवा में अभूतपूर्व कार्य किए तथा वे रिकार्ड तोड़ चार बार देश की प्रधानमंत्री बनी। गरीबी हटाओ का नारा देकर उन्होंने देश में गरीबी उखाड़ के लिए काम किया। वहीं प्रिवीपर्स समाप्त करके, बैंकों का राष्ट्रीयकरण व हरित क्रांति की शुरूआत करके उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था व सामाजिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान को युद्घ में हराकर ना केवल उन्होंने पाकिस्तान का बंटवारा करवाया अपितु बाग्लादेश का निर्माण भी करवाया। वहीं पूरी दुनिया को भारत की ताकत व अपने दृढ़ नेतृत्व का लोहा भी मनवाया। 1974 में पोकरण में परमाणु विस्फोट करके उन्होंने भारत में तरक्की व ताकत का नया द्वार खोला। आतंकवाद के खिलाफ  लड़ते हुए उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को देश के लिए अपनी शहादत दी। श्रीमती इंदिरा गांधी जी का पूरा जीवन चरित्र देश व दुनिया के लिए प्ररेणा का स्त्रोत है। विश्व की ऐसी महान महिला का भारतीय होना, सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।
वहीं श्री कौशिक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने देश की रियासतों को जोडऩे का काम किया है। सभी उपस्थितजनों ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के अलावा विनोद कौशिक विचार विभाग हरियाणा, डा. सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रेनू चौहान, सुनीता फागना, एनके शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, सलमान, जुबैर खान, नरेन्द्र कौशिक, छोटू खान, सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ए प्ररेणा का स्त्रोत है। विश्व की ऐसी महान महिला का भारतीय होना, सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)