फरीदाबाद 1 नवम्बर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 का 26वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का दूसरे दिन सेक्टर-19, अग्रसेन भवन, फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि आज दूसरे दिन लगभग 150 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 46 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई।

प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों परम सानिध्य बी. एम. जिंदल, अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, मुख्य अतिथि जे. पी. गुप्ता, समारोह अध्यक्ष युगल मित्तल, विशिष्ठ अतिथि संत गोपाल गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा बबली, अनिल रत्न लाल गर्ग, उज्जवल गर्ग, धनेश मंगला, डॉ. प्रताप वशिष्ठ, सुनील अग्रवाल, प्रवेश बंसल, रमेश चन्द गर्ग, डी. के. गोयल, अमित गोयल, रोहित सिंगला, देवेन्द्र गोयल, अरूण गोपाल, भोला ठाकुर, विवेक गुप्ता, विनेश अग्रवाल, जे. पी. बंसल, विष्णु शर्मा, विजय शर्मा, राकेश बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंगला, अमर चन्द मंगला, लाल चन्द जिंदल, ईश्वर प्रसाद गोयल, विनित मित्तल, सतीश सिंगला, विनोद अग्रवाल आदि का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन ब्रह्मप्रकाश गोयल, युगल मित्तल, भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा एवं एडवोकेट संध्या गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, प्रधान डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रपाल गर्ग, बलराज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, उप प्रधान  गिरीश मित्तल, गौरव अग्रवाल, एडवोकेट आर के गौड़, विनीत गर्ग, रज्जी गुप्ता, लोकेश गर्ग, अजय गर्ग, बी. के. अग्रवाल, विजय बंसल, जी.डी. गोयल, अशोक प्रधान, सचिव प्रवीण अग्रवाल, बालकिशन मंगला, कन्हेया लाल गर्ग, एडवोकेट प्रमोद गोयल, प्रहलादराम, सतपाल गुप्ता, मनोज कंसल, हेतराम कर्दम, हर्ष कुमार गर्ग, पदमचंद, प्रचार सचिव शिव प्रसाद, मनीष शर्मा, पवन गर्ग, गौरव गुप्ता, रामपाल, रजत गोयल आदि का अहम योगदान रहा। अन्य राज्यों से आए हुए युवक-युवती व उनके परिवार वालों को धर्मशाला में रूकने व उनके भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा करवाई गई। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)