13 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा 26वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि. के द्वारा लगभग 80 जोड़ों का 26वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह 13 दिसम्बर 2026 को हिन्दू रीति.रिवाज से किया जाएगा। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर.19 से दोपहर 2 बजे ओल्ड फरीदाबाद की मेन मार्केट से साईं मंदिर सेक्टर-16ए के सामने से होती हुई सेक्टर-16ए  स्थित दशहरा मैदान फरीदाबाद में पहुंचेगी। बारात में 2 दर्जन बैंड बाजे, डीजे, आतिशबाजी, फूलों की बरसात व अलग-अलग घोडिय़ों पर दूल्हे सवार होकर बारात की शोभा बढ़ाएंगे। मैन बाजार में जगह-जगह बारातियों का स्वागत भी किया जाएगा। यह कहना है समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।
श्री गोयल के अनुसार सेक्टर-16 ए दशहरा मैदान में सायं 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अद्भुत एवं भव्य सामूहिक जयमाला, फेरे व रंगीन रोशनियों का प्रबंध किया जाएगा। वहीं सभी दूल्हा-दुल्हन और बारातियों के लिए अलग-अलग पंडाल व फेरे की व्यवस्था की जाएगी। सभी दूल्हा दुल्हन एवं बारातियों की सामूहिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में कई प्रदेशों से उच्च अधिकारी गण, केन्द्रीय मंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक, पार्षद, सामाजिक व राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी गण व प्रमुख उद्योग पतिए व्यापारीगण, पत्रकार, छायाकार, सोशल मीडिया बंधुवर एवं समाजसेवी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और सभी नवयुगलों को घर गृहस्थी का सामान कन्या दान के रूप में भेंट स्वरूप देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि समिति को प्रशासन, शासन, दानदाताओं व जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।
प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने सभी नगर वासियों, समाज सेवकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों व सभी माताओं-बहनों से अनुरोध किया है कि आप सभी कार्यक्रम में सपरिवार एवं ईष्ठ मित्रों सहित पहुंच कर कार्यक्रम को शोभायमान करें व कन्यादान करके धर्म लाभ प्राप्त करें क्योंकि सनातन पद्धति में कन्यादान को सबसे बड़ा दान यानी महादान बताया गया है! आप लोग कन्यादान के रूप में घर गृहस्थी का सामान, खाने के राशन का सामान, लडक़े-लडक़ी के कपड़े या किसी भी प्रकार के बर्तन या अन्य कोई घर गृहस्थी में इस्तेमाल होने वाले सामान आप देना चाहे तो समिति के कार्यालय में संपर्क करके कन्या-दान का फल प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, मुकेश गर्ग ज्वैलर्स, प्रधान डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, रज्जी गुप्ता,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराज गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मित्तल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वी के अग्रवाल वकील, उप प्रधान गोविन्द गोयल वकील, विनीत गर्ग, अजय गर्ग, जी.डी. गोयल, बालकिशन मंगला, सचिव प्रहलादराम, मनोज कंसल, हेतराम कर्दम, पदमचंद, विनोद भाटी, प्रचार सचिव मनीष शर्मा, पवन गर्ग, रजत गोयल,्र रामगोपाल कंसल आदि का अहम योगदान रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)