यश सैनी अटाली ने कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया

Spread the love
फरीदाबाद |   शितो रयु कराटे ऑफ इंडिया के सौजन्य से गुरुग्राम में आयोजित की गई कराटे प्रतियोगिता में यश सैनी अटाली ने अंडर 14 में गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि यश सैनी अटाली नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुर में 7वीं कक्षा का छात्र है जो कि पिछले एक वर्ष से आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में मॉर्शल ऑर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है। नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल संगीता ने यश सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। यश सैनी का आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ पहुंचने पर मिठाई खिलाकर व फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया गया। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के सचिव दिवाकर सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित किए गए एसकेएसआई कप 2025 ओपन प्रतियोगिता में 350 खिलाडय़िों ने भाग लिया। जिसमें आरटूएफ के खिलाडय़िों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच वंश सैनी ने बताया कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट  एकेडमी बल्लभगढ़ की तरफ से इस प्रतियोगिता में 13 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 8 खिलाडियों ने गोल्ड मेडल,1 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल हासिल किए। जबकि 2 खिलाड़ियों ने सुपर बेल्ट पर कब्जा किया। यश सैनी अटाली ने कहा कि गोल्ड मेडल हासिल करने पर बेहद खुशी है। उनका अगला लक्ष्य नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल करना है,जिसके लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
  • Related Posts

    देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा चलाया गया विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

    Spread the love

    Spread the love फरीदाबाद। ग्राम भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से प्रारम्भ हुआ “विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान” का। इस अभियान के तहत् सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) ने,…

    Continue reading
    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveसमाज को डॉक्टरों की भूमिका और उनके मानसिक स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की की अपील    फरीदाबाद, 30 जून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्रेटर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा चलाया गया विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

    देश-विदेश में आरम्भ हुआ सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा चलाया गया विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: एकॉर्ड अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    नींद में सोई भाजपा सरकार के कारण प्रदेश की व्यवस्था फेल – दिग्विजय चौटाला

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम कर रहे हैं रोशन : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है : एडीजीपी आलोक मित्तल

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा

    महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 13 जुलाई को भिवानी में होगा आयोजित: रणवीर गंगवा