Spread the love
फरीदाबाद |   शितो रयु कराटे ऑफ इंडिया के सौजन्य से गुरुग्राम में आयोजित की गई कराटे प्रतियोगिता में यश सैनी अटाली ने अंडर 14 में गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि यश सैनी अटाली नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयालपुर में 7वीं कक्षा का छात्र है जो कि पिछले एक वर्ष से आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में मॉर्शल ऑर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है। नालंदा बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल संगीता ने यश सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। यश सैनी का आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ पहुंचने पर मिठाई खिलाकर व फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया गया। आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के सचिव दिवाकर सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित किए गए एसकेएसआई कप 2025 ओपन प्रतियोगिता में 350 खिलाडय़िों ने भाग लिया। जिसमें आरटूएफ के खिलाडय़िों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच वंश सैनी ने बताया कि आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट  एकेडमी बल्लभगढ़ की तरफ से इस प्रतियोगिता में 13 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 8 खिलाडियों ने गोल्ड मेडल,1 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल हासिल किए। जबकि 2 खिलाड़ियों ने सुपर बेल्ट पर कब्जा किया। यश सैनी अटाली ने कहा कि गोल्ड मेडल हासिल करने पर बेहद खुशी है। उनका अगला लक्ष्य नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल करना है,जिसके लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *