– भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : डीसी

– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

फरीदाबाद, 28 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से व्यापक स्तर पर योग को अपनाने और 21 जून को योग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, “योग न किसी स्थान का मोहताज है और न ही समय का। यह जीवन का अभिन्न हिस्सा है। 21 जून को हम सब मिलकर संकल्प लें कि जहाँ भी योग का अवसर मिले – पार्कों में, खुले स्थानों पर, छतों पर या घर के भीतर – हम योग करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज 21 जून हो होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सभी जिले के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

योग दिवस पर पौधरोपण और नशामुक्ति का संदेश समाहित होगा
डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमंत्रित अतिथियों से पौधरोपण भी करवाया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुँचे। उन्होंने यह भी कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का लाभ लोगों को समझाया जाए और इसे एक जनअभियान के रूप में प्रस्तुत किया जाए। डीसी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो, जिससे न केवल वे योग से जुड़ें, बल्कि हरियाणा सरकार की “ड्रग्स फ्री हरियाणा” मुहिम को भी मजबूती मिले और नशामुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक संदेश जाए।

भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
डीसी विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समयबद्ध और पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाए, ताकि आगामी 21 जून को योग दिवस का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर पर आयोजन की समुचित तैयारी करें और जनसहभागिता को बढ़ावा दें।

डीसी ने समाज के सभी वर्गों—युवाओं, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं व्यावसायिक संगठनों से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में स्वयं भाग लें और अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “यह दिन हमें न केवल योग करने की प्रेरणा देता है, बल्कि एकजुट होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि जिले के सभी प्रमुख स्थलों—पार्कों, स्कूलों, सार्वजनिक मैदानों, कार्यालय परिसरों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन आयोजनों में समाज के हर वर्ग की प्रभावी भागीदारी हो।

बैठक में एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)