गुर्जर समाज की कार्यप्रणाली, संगठन और सामाजिक विकास के मॉडल को करीब से समझा
फरीदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय अध्ययन एवं प्रतिनिधिमंडल यात्रा से लौटे गुर्जर सभा हरियाणा के प्रतिनिधियों का सोमवार को फरीदाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। गुर्जर सभा की ओर से तेजपाल लोहिया के संयोजन में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य सरदार धाम और पटेल समाज की ओर से सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को करीब से समझना था। फरीदाबाद से रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल को गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष मनोज भड़ाना और प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश नागर ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।
तीन दिन के प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरदार धाम के विभिन्न प्रकल्पों और व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। पहले दिन सरदार धाम का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों, संगठनात्मक व्यवस्था और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। दूसरे दिन प्रतिनिधिमंडल ने सरदार सरोवर बांध और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। तीसरे दिन सरदार धाम फेज-1 और फेज-2 का विस्तृत विजिट कराया गया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सरदार धाम में शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शनए रोजगारए सामाजिक संगठन और आने वाली पीढ़ी के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों से उन्हें कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं। गुजरात के गुर्जर समाज से जुड़े पटेल, कुर्मी और पाटीदार समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक और विचार-विमर्श भी हुआ। इस दौरान समाज के संगठन, इतिहास, कार्यप्रणाली और सामाजिक विकास को लेकर संवाद किया गया। गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन भाई झापडिया भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
अहमदाबाद के पटेल समाज की ओर से प्रतिनिधिमंडल का आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। बैठकों और मोटिवेशनल संवाद के दौरान सामाजिक एकजुटताए शिक्षा और युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा केवल भ्रमण तक सीमित नहीं रही, बल्कि दो समाजों के बीच विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान का माध्यम बनी।
गुर्जर सभा हरियाणा के प्रेस सचिव रणवीर सिंह विधूड़ी ने बताया कि आगामी रविवार को एक बैठक आयोजित कर यात्रा के दौरान देखे गए कार्यों और व्यवस्थाओं का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पलवल से भी एक प्रतिनिधिमंडल गुर्जर भवन आने का इच्छुक है। इसके लिए समय तय कर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें अहमदाबाद यात्रा के अनुभव साझा किए जाएंगे।
यात्रा में बुध सिंह सरपंच, राजेंद्र चपराना, दीपक चौधरी, संतराज चंदीला, तेजपाल लोहिया, रणदीप चौहान, देवेंद्र भड़ाना, गजराज नागर, गजराज तंवर, अमन नागर, महेंद्र भड़ाना, सत्य प्रकाश भड़ाना, संजय भड़ाना, राजेंद्र भामला, धर्मपाल खटाना, वीपी नागर, मामचंद, श्यामवीर भड़ाना, विनोद चंदीला, मदन चंदीला, संजय सिंह, ओमप्रकाश भड़ाना, श्यामलाल विधूड़ी, सुखपाल अंबावता, गिर्राज भाटी, एमपी नागर, सुनील अधाना, रामचरण सिंह, सुरेश भड़ाना, रविंदर बिधूड़ी, सुभाष चंदीला, श्रीचंद, राजेंद्र सरधना, सिंह राज, महेंद्र पार्षद, जितेंद्र, धीर सिंह, अनूप सिंह, भूप सिंह, विजयपाल नागर, हरवीर सिंह, धीरज, परवीन बैसला, ज्ञानेंद्र और हरेंद्र नंबरदार समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

