फरीदाबाद | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद एक्शीलेंस के द्वारा विद्यालय में भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। भाषण में तानिष ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और अंशजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में रेखा ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और रूचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सभी अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा छात्रों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, फरीदाबाद के अध्यक्ष हरीश शर्मा, आइएमटी एसोशिएशन के चेयरमैन वीरभान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय के मुखिया समर देशवाल ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल व गांव के सरपंच पप्पू यादव तथा गांव के गणमान्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।


