विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय विद्यालय डीग में किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

फरीदाबाद |  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद एक्शीलेंस के द्वारा विद्यालय में भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। भाषण में तानिष ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और अंशजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में रेखा ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और रूचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सभी अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा छात्रों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, फरीदाबाद के अध्यक्ष हरीश शर्मा, आइएमटी एसोशिएशन के चेयरमैन वीरभान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय के मुखिया समर देशवाल ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल व गांव के सरपंच पप्पू यादव तथा गांव के गणमान्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

                                                                                                                                                                                                       रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद तथा रोटरी क्लब एक्शीलेंस के प्रधान विकास गरोडिया और शरद चन्द्रा का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एसडीओ उज्जवल पाठक और तहसील कल्याण बोर्ड के ऑफिसर आदित्य चौधरी तथा व सुमेर शास्त्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक बड़ी समस्या है। इसे दूर कैसे किया जाए उसके लिए उपस्थित सभी छात्रों और गणमान्यों को टाट के थैले वितरित किए गए। बताया गया कि आप जब भी बाजार से सब्जी लेकर आएं तो टाट के थैलों का ही प्रयोग करें। इस मौके पर भी पर्यावरण की स्वच्छता के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। मंच संचालन कर रहे रघु शास्त्री ने सभी अतिथियों का मंच के माध्यम से स्वागत किया तथा सहयोगी के रूप में भागीरथ शास्त्री उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के रघु शास्त्री, भवीचन्द, सुनील कुमार, भागीरथ शास्त्री, रविन्द्र अहलावत, तुहीराम, माया शर्मा अध्यापक व गांव के सरपंच पप्पू यादव, चन्द्रपाल चेयरमैन, धर्मवीर नम्बरदार, तेजपाल यादव, रणजीत थानेदार और बच्चे गांव के गणमान्य मनुष्य मौजूद।

  • Related Posts

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  जून | 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जिला फरीदाबाद पूरी तरह तैयार है। माननीय जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशन में आज…

    Continue reading
    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    Spread the love

    Spread the love  बीएलओ प्रशिक्षण के दृष्टिगत ईआरओ के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन   फरीदाबाद, 16 जून |  आगामी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सीईओ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर