– महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने जिला जेल फरीदाबाद का किया निरीक्षण

 

फरीदाबाद, 16 जून। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने आज सोमवार को नीमका स्थित जिला जेल, फरीदाबाद का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां रह रही महिला कैदियों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती भाटिया ने कैदियों से उनके रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि वे जेल में रहते हुए भी अपने अधिकारों की जानकारी रखें और उसका सदुपयोग करें।

चेयरपर्सन श्रीमती भाटिया ने महिला कैदियों को जेल में रहते हुए रचनात्मक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सजा पूरी करने के बाद वे बेहतर रोजगार या स्वरोजगार अपनाते हुए समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए कार्य करें। श्रीमती भाटिया ने जेल प्रशासन के अधिकारियों को महिला वार्ड की अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जेल उप अधीक्षक सुमित पंवार ने आयोग को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला जेल फरीदाबाद में कुल 96 महिला कैदी हैं, जिनमें से 89 कैदी विचाराधीन (अंडर ट्रायल) हैं।

इस अवसर पर जेल उप-अधीक्षक सचिन कौशिक, जेल उप-अधीक्षक विक्रम गिल, एसएचओ महिला थाना बल्लभगढ़ सुनीता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)