बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

Spread the love

बीएलओ प्रशिक्षण के दृष्टिगत ईआरओ के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

फरीदाबाद, 16 जून |  आगामी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सीईओ हरियाणा कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला फरीदाबाद से ईआरओ (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) एडीसी-सह-सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भरद्वाज तथा एस्टेट ऑफिसर एचएसवीपी नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने इस ऑनलाइन कार्यशाला में भाग लिया।

जिला स्तर पर कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ का प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतन प्रक्रिया एवं नए पंजीकरण कार्यों को प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, शुद्धिकरण और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित समस्त जानकारी सटीक रूप से प्रदान की जाए।

एडीसी ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें एवं समयबद्ध रूप से समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें ताकि चुनाव संबंधी कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।

मुख्यालय द्वारा इस ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से ईआरओ को आगामी प्रशिक्षण सत्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रशिक्षण सामग्री, समय-सारणी तथा प्रशिक्षण की कार्यपद्धति की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे