– इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर योजना बारे करें जानकारी प्राप्त और योजना का लाभ लेने के लिए https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें

 

फरीदाबाद, 29 जून। देश भर में चल रहे “प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” पर डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना देशवासियों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।

उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर इस योजना संबंधित आवश्यक जानकारियां ले सकता है और https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

 उन्होंने योजना के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रति वर्ष लगभग 15,000-18,000 रुपये की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को बेचकर परिवार आय भी अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार सोलर पैनल स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, सस्ते ब्याज दरों पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देगी। सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव से संबंधित कार्यों के माध्यम से लाखों युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ग्राम पंचायतों और सरपंचो के द्वारा किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक :

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि सभी सरपंचों, पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा गांव के लोगों को इस योजना से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सभी सरकारी रिहायशी इमारतों और दफ्तरों में इस योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)