फरीदाबाद । इस सत्य से तो सब भली-भांति परिचित ही हैं कि ग्राम भूपानी स्थित, फरीदाबाद सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) अपनी स्थापना के आरम्भिक काल से ही मानव के शारीरिक, मानसिक व नैतिक/आत्मिक उत्थान हेतु सेवारत है। इस हेतु ट्रस्ट समय-समय पर अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में जाग्रति, प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना का संचार करता आया है। इसी श्रृंखला में ट्रस्ट ने अब दिनाँक 1 जुलाई 2025 से विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत् देश-विदेश के विभिन्न भागों में निवास कर रहे, ट्रस्ट के सदस्य अपनी एक माह की आय को मानवता के कल्याण के निमित्त समर्पित कर, निष्काम भाव से ज़रूरतमंद सजनों की सेवा कर रहे हैं। इस सेवा के तहत् अनवरत रूप से दिन-रात, सुबह-शाम, जगह-जगह जाकर ज़रूरतमंद सजनों को खोज कर, उनको भोजन, कपड़े, व अन्य ज़रूरी संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं। इस तरह उनके मायूस हतोत्साहित मन को खुशी प्रदान कर, ट्रस्ट के सेवारत सजन भी असीम शांति व आनन्द का अनुभव कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने जब इस क्रिया के उद्देश्य के बारे में पूछा तो ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि आज के समय में इंसान की मनः सोच इतनी संकुचित हो गई है कि वह केवल ‘मैं और मेरा’ के बारे में ही सोचता है और जो कुछ धन-दौलत व सम्पत्ति के रूप में अर्जित करता है, केवल अपने या अपनों के लिए ही करता है। भौतिक अर्जना की यह होड़ उसे काम/कामनाओं का गुलाम बना इतना लोभी, क्रोधी, स्वार्थी व अहंकारी बना देती है कि अपने व अपनों के अतिरिक्त, असहाय, दीन व लाचार भाई-बंधुओं की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्त्ति की तरफ उसका ध्यान ही नहीं जा पाता और न ही वह उनके निमित्त उदार ह्मदय से अपनी आय या संसाधनों के कुछ हिस्से का निष्काम भाव से त्याग कर पाता है। यदि ध्यान से देखा जाए तो यही मोह-माया या ममता इंसान के दुःखों का मूल कारण है। मानव के इस दुःख को दूर कर, उसके मन में अपने विशाल कुटुम्ब के प्रति निज कर्तव्य का बोध कराने हेतु ही, ट्रस्ट ने देश-विदेश में रह रहे अपने सदस्यों को जुलाई माह में असहाय सजनों की सहायतार्थ निष्काम भाव व उदार ह्मदय से यह क्रिया सम्पन्न करने का आवाहन दिया है। ट्रस्ट के प्रवक्ता के अनुसार यह एक सहज व सरल तरीका है इंसान को स्वार्थी से परमार्थी बना सर्वहितकारी बनाने का। ज्ञात हो विदेशों के अतिरिक्त अभी तक यह क्रिया पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, केन्द्र प्रशासित प्रदेशों, हिमाचल, उत्तराखंड, असम, राज्यस्थान, गुजरात, आदि में बहुत जोरों शोरों से चल रही है व इस द्वारा अभी तक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)