फरीदाबाद। रक्तदान महादान है इसी से प्रोत्साहित होकर भारत विकास परिषद् समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद् माधव शाखा ने सेवा संस्कार पखवाड़ा के तहत सेक्टर-16 स्थित शत:आयु मल्टीस्पेशलिस्ट क्लीनिक के साथ संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन विनय  गोयल अध्यक्ष,प्रतिमा गर्ग सचिव,नंदकिशोर अग्रवाल कोषाध्यक्ष,प्रियंका सिनहा,मंजू यादव,राजकुमार अग्रवाल,डॉ0 ललित अग्रवाल,अजय अग्रवाल और संजय मित्तल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर पहली बार रक्त्दान करने वाले रक्तवीर नरेन्द्र बंसल वरिष्ठ सदस्य,हेमंत गुप्ता,विनय गोयल,श्याम बंसल,हार्दिक केडिया  की सभी ने तारीफ का और हर तीन महीनें में उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ.शत:आयु ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्दान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योकि रक्त की एक एक बूंद किसी के अनमोल जीवन को बचा सकती है। उन्होनें कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है जिसमें सभी को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। डॉ. ललित अग्रवाल ने सभी संस्थाओं के योगदान की सराहना की एवं आगे भी ऐसे शिविर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया व कहा कि ऐसे कार्यों के लिए उनकी हमेशा भागीदारी रहेगी। इस मौके पर इस शिविर में 25 लोगों की एचबी-1सी,25 लोगों की ईसीजी व 30 लोगों की अन्य स्वास्थय संबधी जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)