– मानव सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीण बत्रा जोशी

– स्वस्थ समाज की नींव है स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : राजीव जेटली

– 417 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

 

फरीदाबाद, 07 जुलाई। सेक्टर-44 सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 417 लोगों की जांच की गई, जहां उन्हें जांच रिपोर्ट व दवाइयां भी मौके पर दी गईं। शिविर का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी व स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली भी मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज फरीदाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी ऐसी पहलें समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर केवल एक सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक दायित्व है, जिसे निभाना हम सबका कर्तव्य बनता है। श्री नागर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है और इस दिशा में आयोजित ऐसे शिविर लोगों को न केवल सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल अस्पताल बनाना नहीं, बल्कि लोगों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा भी देना है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर न केवल आमजन को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनकी सोच और जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि जनसेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता को सेवा, सहयोग और मदद देने के लिए वे सदैव तत्पर रहती हैं। “सेवा परमो धर्म” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही नारायण सेवा है, और यही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए। श्रीमती जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन समाज के कमजोर तबकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं, उनके लिए ऐसे शिविर बहुत उपयोगी होते हैं। साथ ही यह समाज के लिए प्रेरणा भी हैं कि हम सब अपने स्तर पर सेवा कार्यों में योगदान दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने भाग लेते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज को न केवल स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को बेहतर दिशा में ले जाने वाले प्रेरक माध्यम बनते हैं।

पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर लोगों के स्वास्थ्य के साथ साथ उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। ऐसे शिविरों का आयोजन सभी  को भी करना चाहिए। ऐसे आयोजनों से आमजन को फायदा मिलता है, और स्वास्थ्य के लिए भी लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर एच.के. गर्ग, अक्षय तनेजा, डॉ. सुरेंद्र दत्ता, विनोद भाटी, शेर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र राणा व अजय लाटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)