लो फिर पुतला फूँककर,
गजब किया संहार।
मन के रावण दुष्ट से,
गया आदमी हार।।

धधक उठी लपटें बड़ी,
गूँजे जय-जयकार।
भीतर जो था अंधकार,
रहा वही साकार।।

बाहरी रावण राख हो,
मन का जीवित शेष।
अभिमान, क्रोध, लोभ में,
हर पल रहे विशेष।।

धर्म की बातें हों मगर,
कर्म बने विश्वास।
राम की मर्यादा कहाँ,
ढूँढे जग में पास।।

सच का दीपक जल उठे,
मन से मिटे अंधकार।
तभी मिलेगा जीत का,
सच्चा हमें उपहार।।

 – डॉo सत्यवान सौरभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)