एक किशोर सहित तीन आरोपितों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार, कुल 7 आरोपी काबू

 

फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस की शरारती तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप की दुकान पर तोडफोड व मारपीट करने के मामले में थाना ओल्ड की टीम ने मामले में संलिप्त 4 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुक्म चन्द की ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित सोया चाप की दुकान पर 21 अक्टूबर की रात को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ तथा मारपीट की थी, जिस संबंध में 22 अक्टूबर को थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना ओल्ड की टीम ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों देवा, ध्रुव उर्फ नोनू, श्याम व रोहित ठाकुर के नाम शामिल है, सभी ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवा व रोहित ठाकुर 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप लेने के लिये गये थे, जहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर उनकी दुकान पर कार्य करने वाले कारीगरों के साथ कहासुनी हो गई, फिर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और दुकान पर तोड़फोड़ तथा मारपीट की।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)