फरीदाबाद, दिसम्बर। यूनाइटेड नेशनल वूमेन एंड स्वस्ति अपफ्रंट के संयुक्त तत्वावधान में सोनी पब्लिक स्कूल डबुआ कॉलोनी के छात्र.छात्राओं और स्टाफ  के सहयोग से परियोजना धागा. डिग्निट, हेल्थ, एजेंसी, ग्रोथ एंड एक्सेस के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। साथ ही यह पहल कार्यस्थलों और समुदायों को महिलाओं के लिए सुरक्षितए सम्मानजनक और सहयोगी बनाने पर केंद्रित है।
जागरूकता रैली को एनआईटी-86 के विधायक सतीश फागना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद भगवान सिंह, डबुआ थाने के एसएचओ संग्राम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोनी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अमित जैन सहित संस्था की ओर से ऋतु सिंह और उनकी टीम भी मौजूद रहीं।
मिशन जागृति से राकेश खटाना, महेश अशोक ने सहयोग दिया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और महिलाओं ने भाग लिया। यह रैली वार्ड नंबर 10 और 11 और डबुआ कॉलोनी के ए, बी, सी, डी ब्लॉक से गुजरते हुए लगभग 20000 लोगों को जागरूक किया।
रैली के दौरान महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और समानता को लेकर नारों और कविताओं के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया। देश को आगे बढ़ाना है तो नारी को सशक्त बनाना है, नर-नारी समान हैं, जैसे संदेशों ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया। परियोजना धागा के अंतर्गत पुरुषों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया, ताकि समाज में जेंडर-रेस्पॉन्सिव और समावेशी संस्कृति विकसित हो सके।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में यह मान्यता प्रचलित है कि हर कामयाब पुरुष के पीछे एक महिला का योगदान होता है, लेकिन महिलाओं को आगे बढऩे के लिए सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों की आवश्यकता है। जब नारी सशक्त होगी, तभी देश उन्नति करेगा।
रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली असमानता व अत्याचार के खिलाफ  आवाज उठाना था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *