17 लाख रुपये की लागत से और विशाल बनेगी राजा जैत सिंह की प्रतिमा: राजेश नागर
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट शिवम नागर को दिए ₹1 लाख
फरीदाबाद |
हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका में राजा जैत सिंह की प्रतिमा को और विशाल व भव्य बनाने के लिए संचालन समिति को 17 लाख रुपये का चेक सौंपा।
वह यह राशि गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान शिवम नागर के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग और सरदारी मौजूद रही।
आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा इतिहास
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राजा जैत सिंह का इतिहास आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाएगा।
उन्होंने बताया कि राजा जैत सिंह स्टेडियम में एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय सरदारी द्वारा लिया गया था।
उन्होंने कहा कि आज 17 लाख रुपये का चेक सौंपकर उस संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मंत्री ने उम्मीद जताई कि संचालन समिति जल्द ही प्रतिमा स्थापना और स्थल सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करेगी।
शिवम नागर ने नीमका और हरियाणा का नाम रोशन किया
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिवम नागर ने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नीमका, तिगांव विधानसभा और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
उन्होंने शिवम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करें।
खेल और खिलाड़ियों को सरकार का पूरा सहयोग
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से हरियाणा के खिलाड़ी देशभर में चमक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने में हरियाणा देश में अग्रणी राज्य है।
इसी कड़ी में उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से शिवम नागर को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की।
कई खेल जगत व सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद
इस अवसर पर ओलंपिक चैंपियन जयप्रकाश पहलवान, निंदर पहलवान, मुखराम पहलवान,
कोच जयदीप पहलवान, योगेंद्र कसाना, देबू पहलवान,
खेल विभाग से गिरिराज (डिप्टी डायरेक्टर),
चौधरी खड़क सिंह, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद संजीव सरपंच,
अमन नागर, दयानंद नागर, समरेश चंदीला,
हेमंत शर्मा (प्रधान, आईएमटी एसोसिएशन) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

