– लिंग्याज विद्यापीठ में वार्षिक स्पोर्ट्स वीक 2026 का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद। लिंग्याज विद्यापीठ में वार्षिक स्पोर्ट्स वीक 2026 का आज भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे द्वारा किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत व्हीलचेयर रेस के साथ हुई, जिसने कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा का संचार कर दिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. गड्डे ने कहा कि खेल टीम वर्क, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहिए, वहीं दर्शकों की जिम्मेदारी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है।

उन्होंने कहा कि मोटिवेशन इस पूरी गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल में हार-जीत लगी रहती है, जो इसका एक हिस्सा मात्र है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन। “खिलाड़ी को कभी भी प्रयास से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि हर हार एक नई जीत की प्रेरणा देती है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

उद्घाटन अवसर पर चांसलर ने शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर उड़ाकर तथा गेंद को हाथ से पहला प्रहार कर स्पोर्ट्स वीक की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकप्रिय गीत ‘चक दे इंडिया’ पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. योगेश चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पैट्रन डॉ. एम.के. सोनी, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी, सीओओ प्रेम कुमार सलवान, रजिस्ट्रार सीमा बुशरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी विभाग के छात्र यश और बीबीए की छात्रा खुशी ने प्रभावी ढंग से किया।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर और रिले रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर में खेल सप्ताह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)