फरीदाबाद, 26 फरवरी।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने शास्त्री कॉलोनी स्थित एक निजी कंपनी में मशीन के पार्ट्स व टूल्स चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेन्द्र निवासी गांव सोहंई शाहपुर, जिला छपरा (बिहार), हाल सैय्यद वाडा, ओल्ड फरीदाबाद तथा सुनील निवासी गांव दावतपुर, जिला छपरा (बिहार), हाल नई बसेलवा कॉलोनी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विजय निवासी एसजीएम नगर, जो शास्त्री कॉलोनी स्थित मैडर्न हाईटेक इंजीनियरिंग कंपनी में मैनेजर हैं, ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 23 फरवरी की सुबह कंपनी पहुंचने पर कार्यालय की अलमारी का ताला टूटा मिला और वहां से मशीन के कीमती पार्ट्स व टूल्स चोरी पाए गए। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सतेन्द्र पूर्व में उक्त कंपनी में कार्यरत था, जिसे कुछ समय पहले नौकरी से हटा दिया गया था। कंपनी के अंदरूनी स्थान और सामान की जानकारी होने के कारण उसने 22 फरवरी की रात कंपनी में घुसकर कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी से मशीन के पार्ट्स व टूल्स चोरी कर लिए। बाद में चोरी का सामान अपने परिचित सुनील को सौंप दिया।

पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद करने और मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)