बीके सिविल अस्पताल के सामने अवैध वाहन हटाने और 24 घंटे ड्यूटी लगाने के आदेश

 

फरीदाबाद, 26 फरवरी। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

डीसी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के चालान बढ़ाए जाएं और वाहनों को इंपाउंड करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

इसके अलावा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर रोड मार्किंग और समुचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे। डीसी ने एफएमडीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहर पार क्षेत्र में चल रहे सभी पैच वर्क 10 से 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

डीसी ने बी के सिविल अस्पताल के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों और ऑटो को तत्काल प्रभाव से हटाने, चालान करने और इंपाउंड करने के आदेश दिए। इसके लिए 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में एनएचएआई, एफएमडीए, एचएसआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एचएसवीपी सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों की रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग ने ऑडिट पूरा कर लिया है तो उसकी कंप्लायंस रिपोर्ट में सुधारात्मक कार्रवाई का विस्तृत उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए।

डीसी आयुष सिन्हा ने खुले नालों और असुरक्षित स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी हादसे की आशंका हो, वहां फेंसिंग, उचित साइनेज और अन्य सुरक्षा उपाय तुरंत किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी से संबंधित समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रोड सेफ्टी से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)