फरीदाबाद, 26 फरवरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं को नकल-मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री प्रक्रिया, फ्रिस्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि को रोकने के लिए कौन-कौन से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। डीसी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, परीक्षा प्रक्रिया एवं अनुशासन की स्थिति का निरीक्षण किया।

आयुष सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सुनिश्चित किया कि सभी अधिकारी फील्ड में मौजूद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नकल करने, नकल कराने या इसमें सहयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने परीक्षा केंद्रों के स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा कक्षों में पूर्ण अनुशासन बनाए रखा जाए तथा केंद्र परिसर की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)