प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Spread the love

 

राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि  प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए  21-21 लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र ज़िले के लाडवा में संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत आयोजित  राज्य स्तरीय  महर्षि कश्यप जयंती समारोह  में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर नायब सिंह सैनी ने लाडवा में एक चौंक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए सम्बंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का कार्य किया जायेगा।

महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तम्भ बताते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुनिराज कश्यप ने ज्ञान तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए। राजा निषाद ने ही भगवान श्री रामचंद्र जी को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आज़ादी के आंदोलन में भी इस समाज ने सराहनीय भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस भारतीय सेना के पराक्रम से पूरी दुनिया अचंभित
उन्होंने कहा कि इस समाज ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया। हाल ही के ऑपरेशन सिन्दूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना के बाद संकल्प लेकर कहा था कि जिसने भी हमारे भोले भाले लोगों को मारने का काम किया है अब उनकी बची खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इसी संकल्प के तहत आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान आप जैसे वीरों के बलबूते भारत देश ने आतंकवादियों और उनका संरक्षण करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस हमारी भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है उससे पूरी दुनिया अचंभित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र विश्व गुरु और सांस्कृतिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस कार्य में कश्यप समाज की भूमिका निर्णायक रहेगी।

मिशन अंत्योदय के तहत गरीब परिवारों का किया जा रहा उत्थान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रसार योजना’ के माध्यम से समाज में महापुरुषों के संदेशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महापुरुषों के समानता के सन्देश को साकार करने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।  गरीब और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए गरीब से गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सस्थानों में दाखिले में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6  लाख रुपए वार्षिक से बढाकर 8 लाख रुपए वार्षिक किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान कल्याण के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गत आम चुनाव में कश्यप समाज के सहयोग से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने के बाद प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। संकल्प पत्र में किये गए वादों में से 19 वायदे पूरे किये जा चुके हैं और 90 जल्द ही पूरे हो जायेंगे।

कश्यप समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास: रामकुमार कश्यप
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक  रामकुमार कश्यप ने कार्यक्रम में पधारने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। रामायण काल में राजा निषाद भक्त प्रह्लाद और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पंच प्यारों में भाई हिम्मत सिंह कश्यप भी इसी समाज की देन हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को कश्यप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री से समाज के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का भी आग्रह किया।

प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ रही: कृष्ण कुमार बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हमारे आदर्श पुरुषों के जो महान विचार और सोच थी वो पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतिम व्यक्ति को कैसे मुख्यधारा में जोड़ा जाए इसके लिए राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गरीब वर्ग के सच्चे हितैषी हैं और उनके दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पधारने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया।  इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा बीजेपी जिला अध्यक्ष तेजिंदर गोल्डी व कश्यप समाज के विभिन्न प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…

    Continue reading
    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत टूरिस्ट परमिट के अनुसार चलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव