कार्डियक टीम की बड़ी सफलता, डॉक्टर बोले — मरीजों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

फरीदाबाद, 1 मार्च। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने 7000 सफल हार्ट प्रोसीजर एवं ऑपरेशन पूर्ण कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में केक काटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, कार्डियक विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारियों ने भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई दी।

अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ा नहीं बल्कि हजारों मरीजों के विश्वास, डॉक्टरों की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य फरीदाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक हृदय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो।

अस्पताल के सीएमडी डॉ. जितेंद्र कुमार ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य एनसीआर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, उन्नत और किफायती हृदय उपचार प्रदान करना है। गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज सुरक्षा अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्डियक डिपार्टमेंट की निदेशक डॉ. सिम्मी मनोचा ने बताया कि अस्पताल लगातार आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। वहीं सीटीवीएस निदेशक डॉ. बीजू सिवम पिल्लई ने कहा कि वयस्क एवं जन्मजात हृदय सर्जरी के क्षेत्र में अस्पताल ने विशेष पहचान बनाई है।

कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य बलोरिया ने बताया कि जटिल सर्जरी के दौरान सटीक एनेस्थीसिया प्रबंधन और क्रिटिकल केयर मॉनिटरिंग मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। वरिष्ठ कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. उमेश कोहली ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रामचंद्र सोनी, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सबिता कुमारी एवं डॉ. दिव्या कुमार सहित अन्य विभागाध्यक्षों ने कार्डियक टीम की उपलब्धि को अस्पताल की सामूहिक कार्यसंस्कृति और मरीज-केंद्रित सेवाओं का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के अंत में अस्पताल टीम ने बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ इस उपलब्धि को मरीजों को समर्पित किया।

इन महत्वपूर्ण हार्ट प्रोसीजर में मिली सफलता

अस्पताल की कार्डियक साइंसेज टीम द्वारा पूर्ण किए गए 7,000 मामलों में कोरोनरी एंजियोग्राफी, जटिल एंजियोप्लास्टी (PCI), मल्टीवेसल एवं हाई-रिस्क इंटरवेंशन, बाईपास सर्जरी (CABG), हृदय वाल्व सर्जरी, जन्मजात हृदय रोगों की सर्जरी तथा जटिल वैस्कुलर ऑपरेशन शामिल हैं। इसके साथ ही हार्ट फेल्योर मरीजों के लिए विशेष उपचार एवं दीर्घकालिक प्रबंधन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)