परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी

Spread the love

 

– यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए फरीदाबाद में बनाए गए 63 परीक्षा केंद्र

– डीसी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट आफिसर व परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों और सुपरवाइजर को दिए सफल संचालन के निर्देश

 

फरीदाबाद, 21 मई। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी 25 मई रविवार को आयोजित यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षाओं के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में केवल वहीं अधिकारी अंदर जा सकेंगे जिनकी ड्यूटी परीक्षा के संचालन के लिए लगाई गई है। इसके आलावा किसी भी अन्य व्यक्ति की परीक्षा केंद्रों के अन्दर जाने पर पूर्णतया पाबंदी है।

डीसी विक्रम सिंह आज बुधवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में फरीदाबाद में आयोजित होने वाली यूपीएससी की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों और अन्य ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी लिखित परीक्षाओं के लिए फरीदाबाद जिला में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सुबह 9:30 से 11:30 (पेपर-1) और दोपहर 02:30 से 04:30 (पेपर-2), दो शिफ्टों में पेपर कराए जाएंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांसिट ऑफिसर और एलआईओ को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे जानकारी हासिल कर व व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर उसके सही क्रियान्वयन करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांजिट ऑफिसर को सेंसिटिव मेटेरियल लाने व ले जाने की यूपीएससी हिदायतो की पूर्ण जानकारी लेने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है, उसको केंद्र में अंदर जाने न दें।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद् सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, एसीपी मोनिका, सीटीएम अंकित कुमार, डॉ एमपी सिंह सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल