फरीदाबाद । गांव टिकावली डॉ बी आर अंबेडकर भवन में आयोजित जाटव महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने कार्यकारणी के सदस्यों व दलित समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकता के बिना कोई भी मिशन पूरा नही किया जा सकता । जाटव महासभा के महासचिव अशोक रावल ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को पूरा किए बिना सामाजिक एकता मजबूत नहीं हो सकती और ना ही भाई-चारे का संदेश दुनिया को दिया जा सकता है, इसलिए हमें एक होकर समाज के हितों के लिए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। बाबूलाल रवि ने कहा कि संस्था गांवों में जाकर नए सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी और सम्मेलन करके सामाजिक एकता का संदेश देगी। रामचन्द्र नंबरदार बलबीर सिंह फतेह सिंह डांगी ने कहा कि सामाजिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए जाटव महासभा गांवों में जाकर नए सदस्य बनाएगी और एक प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास करके संयुक्त सचिव बलवीर सिंह को कार्यवाहक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)