ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा: डॉ. विक्रम दुआ

Spread the love

फरीदाबाद, 7 जून। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम दुआ ने ब्रेन ट्यूमर के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और इलाज से इस गंभीर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
डॉ. विक्रम दुआ ने बताया कि
खासकर बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के मामलों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। आंकड़ों के अनुसार, बच्चों में पाए जाने वाले सभी प्रकार के ट्यूमर में ब्रेन ट्यूमर दूसरा सबसे आम ट्यूमर है। इसके बावजूद अक्सर माता-पिता शुरुआती लक्षणों जैसे लगातार सिरदर्द, उल्टी, नजर कमजोर होना, याददाश्त में कमी या चलने-फिरने में असंतुलन को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो स्थिति को और गंभीर बना सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि वयस्कों में स्मोकिंग यानी धूम्रपान भी ब्रेन ट्यूमर के विकसित होने की एक अहम वजह है। तंबाकू से निकलने वाले जहरीले तत्व न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को प्रभावित करते हैं, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं।
डॉ. दुआ ने बताया कि आजकल उन्नत तकनीकों और न्यूरो नेविगेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं की मदद से ब्रेन ट्यूमर का इलाज अब पहले से अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से संभव है। इसलिए लोगों से अपील है की कि अगर कोई व्यक्ति बार-बार सिरदर्द, दौरे, देखने या बोलने में दिक्कत, अचानक व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण महसूस करे, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और इलाज ही ब्रेन ट्यूमर से जीवन बचाने के सबसे प्रभावी उपाय हैं।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा