– ददसिया, जसाना, कांवरा में बारात घर को और राजपुर कलां में सामुदायिक भवन को सेफ होम चिन्हित किया गया तथा तिगांव ब्लाक के गाँव अरुआ और मोठुका में शेल्टर होम स्थापित

फरीदाबाद|

जिला फरीदाबाद में यमुना नदी के तटवर्ती 27 गाँवों को प्रशासन ने संवेदनशील घोषित किया है। इन सभी गाँवों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ग्राम सचिव, सरपंच, पटवारी तथा बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी, एडीसी, एसडीएम सहित प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर जाकर पल-पल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इनमें से कुछ गाँवों को सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें बसंतपुर, किडावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां व तिलोरी खादर, अमीपुर व चिरसी, मंझावली, चंदपुर, मोठुका, अरुआ, छांयसा और मोहना प्रमुख हैं। इन गाँवों में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने, टीमें गठित करने और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ददसिया, जसाना, कांवरा में बारात घर को और राजपुर कलां में सामुदायिक भवन को सेफ होम चिन्हित किया गया है। वहीं तिगांव ब्लाक के गाँव अरुआ और मोठुका में शेल्टर होम स्थापित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)