गुरुग्राम। श्री शक्ति मंदिर, सेक्टर-23 स्थित विश्व हिंदू परिषद गुरुग्राम कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। बरसात एवं खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और श्रीकृष्ण के दर्शन, झूला झुलाने तथा जन्मोत्सव में सहभागी बनने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चला। इस दौरान पूरा परिसर श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बाल कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वृंदावन की झलक प्रस्तुत करने वाला विशेष सेल्फी प्वाइंट भी श्रद्धालुओं, बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंगलाल बांगड़ा जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन विश्व हिंदू परिषद के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने परिषद के सेवा, संस्कार, सामाजिक जागरण एवं हिंदू समाज के संगठन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और संस्कारों के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

उन्होंने धर्मांतरण से हिंदू समाज की रक्षा के साथ कुटुंब प्रबोधन, पारिवारिक संस्कार, समय पर विवाह और परिवार को सुदृढ़ एवं संस्कारयुक्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कार, संवाद और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

कार्यक्रम में श्रीमती उषा प्रियदर्शी, चेयरपर्सन महिला आयोग, हरियाणा सरकार, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन श्री राजकुमार राजू, पार्षद श्री दिनेश पदम, भाजपा नेता श्री महेश यादव, श्री अश्विनी यादव, श्री राकेश यादव, एडवोकेट श्री कुलभूषण भारद्वाज, समाजसेवी एवं Suntek एक्सप्रेस के चेयरमैन श्री खुशीराम शर्मा जी, उद्योगपति श्री एम.एल. अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं उद्यमियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा आयोजन को अपना सहयोग और समर्थन प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री श्री राधेश्याम जी एवं प्रांत मंत्री श्री यशवंत जी की विशेष उपस्थिति रही।

जिला नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान

विश्व हिंदू परिषद गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष श्री सुंदर तंवर जी एवं जिला मंत्री श्री प्रवीण हिंदुस्तानी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां कई सप्ताह पूर्व से प्रारंभ कर दी गई थीं। जिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया।

सह जिला मंत्री श्री नवीन शर्मा जी, श्री संतोष शर्मा जी, सीमा जी, विभाग दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती अमिता पाठक जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री श्री गगनदीप जी ने किया। बड़ी संख्या में युवाओं, नवदंपतियों, परिवारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। भक्तिमय संगीत, श्रीकृष्ण के भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धा, संस्कृति, परिवार और सामाजिक सहभागिता का यह भव्य आयोजन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)