गत रात्रि क्रेशर जोन रोड, संजय कॉलोनी, भट्टी कलां एवं पाली क्षेत्र में सक्रीय रही जांच टीम

 

फरीदाबाद, 28 मई। खनन विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि जिला खनन अधिकारी श्री कमलेश बिधलान के नेतृत्व में खनन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा क्रेशर जोन रोड, संजय कॉलोनी, भट्टी कलां एवं पाली से सटे क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में चल रही अवैध खनन गतिविधियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही करना है।

गत रात्रि चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कई संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान खनन गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई। जिला प्रशासन का यह कदम खनन माफियाओं को स्पष्ट संदेश देता है कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग स्वयं विभागीय गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को समाप्त करना है। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार, विभागीय टीम पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और सभी आवश्यक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई है, और यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो वे तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेंगी। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख रास्तों पर लगातार सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में उन स्थानों पर जहां अवैध खनन की संभावना अधिक है, वहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार का स्पष्ट और मजबूत निर्णय है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)