विद्यालयों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, छात्रों में योग के प्रति बढ़ी जागरूकता

Spread the love

– सरकारी व निजी विद्यालयों में आयुष योग सहायकों द्वारा बच्चों को दी गई योग की प्रेरणा और प्रशिक्षण

फरीदाबाद, 28 मई। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की पहल पर 26 से 28 मई तक जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय विशेष योग अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का संचालन आयुष योग सहायकों की देखरेख में किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान विधियों एवं जीवनशैली से जुड़े स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों की जानकारी दी।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोनिषा लांबा ने बताया की इन 3 दिनों में योग सहायकों द्वारा योग प्रशिक्षण कराया गया। यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम है और विभिन्न विभागों की सहभागिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और प्रतिस्पर्धा के दबाव के चलते आज विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, एकाग्रता की कमी, थकान और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, योग की नियमितता, और समग्र कल्याण की भावना विकसित करना है।
तीन दिवसीय योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी उत्साहजनक रही। बच्चों ने पूरे मनोयोग से योग सीखा और अभ्यास किया।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन