– चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

– आगामी रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे ओपन ऑडिटोरियम में होगा योग शिविर

 

फरीदाबाद, 7 सितंबर। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 फरीदाबाद में आज योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण, डीएमएस एवं एचओडी सर्जरी डॉ. सुमित चक्रवर्ती, हरियाणा पुलिस के डीएसपी श्री राजेश चेची, सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्री सहित पतंजलि परिवार के सदस्यों ने विधिवत रूप से योग शिविर का शुभारंभ किया।

योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ, विद्यार्थियों, अटेंडेंट्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में इस प्रकार के योग शिविरों के आयोजन से चिकित्सकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आमजन में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, योग के माध्यम से समाज को निरोगी एवं स्वस्थ बनाने का संदेश भी प्रभावी रूप से पहुंचता है।

यह योग शिविर आगामी रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)