लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चल मोदी जी राष्ट्र को विश्व पटल पर कर रहे हैं स्थापित : कृष्णपाल गुर्जर

Spread the love

 

 

 

“लोकमाता अहिल्याबाई एक शासिका ही नहीं – सेवा, त्याग और न्याय की अमर प्रतिमूर्ति थी” : कृष्णपाल गुर्जर

 

फ़रीदाबाद 25 मई । केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर अपने प्रेरणादायी सम्बोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, वह भारतीय संस्कृति, न्याय, धर्म और सेवा भावना की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उनके कार्यकाल में जनकल्याण, धार्मिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता को जो स्वरूप मिला, वह आज भी हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है।” माता अहिल्या अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। उन्होनें प्रजा के अहित में जो प्रचलित कानून और कर प्रणाली थी उसको परिवर्तित कर दिया था। सारे कानून बदल दिये गये थे, जिससे प्रजा को न्याय मिल सके। मां अहिल्या के बताये मार्ग पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये है साथ ही अंग्रेजों के द्वारा थोपे गये कानूनों को बदल कर नये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के माध्यम से सभी को दंड नहीं न्याय की व्यवस्था की है। आज “समान नागरिक संहिता” और “एक देश-एक चुनाव” जैसी व्यवस्था के लिए मोदी जी कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री जी देश को विश्व पटल पर स्थापित कर रहे है। आज हमारा राष्ट्र आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए विश्व गुरू के गौरव को प्राप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला फरीदाबाद द्वारा भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ सेक्टर-15 पर भारत की महानतम महिला शासकों में से एक, पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ माता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी ।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर, पूर्व महापौर सुमन बाला, कार्यक्रम जिला संयोजक मनोज वशिष्ठ जी, ज़िला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल कार्यक्रम जिला सह संयोजक अल्का भाटिया एवं विक्रम अरुआ मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

 

श्री गुर्जर जी ने माता अहिल्याबाई द्वारा देशभर में किए गए मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं एवं अन्य लोकसेवी निर्माणों का उल्लेख करते हुए उनकी दूरदर्शिता और धार्मिक समर्पण की सराहना की। मां अहिल्या का संपूर्ण जीवन संसार के लिए उदाहरण रहा है। माँ अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी “स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत” पर सबको प्रेरित कर रहे है। जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय से सभी वर्गों को लाभ सुनिश्चित होगा। गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वस्थ, शिक्षित, सुरक्षित भारत का सपना का साकार हो रहा है। जन धन योजना के कारण हितग्राहियों तक सीधा लाभ पहुंच रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, एयरपोर्ट, फाईबर नेटवर्क से शहर-शहर से संपर्क स्थापित हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने का कार्य किया है ।

 

अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर ने अपने उद्बोधन में माता अहिल्याबाई को भारतीय नारी शक्ति की जीवंत प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने न केवल शासन में श्रेष्ठता स्थापित की, बल्कि समाज में नारी की भूमिका को पुनर्परिभाषित किया। देवी अहिल्या बाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है। मां अहिल्या नारी नेतृत्व, सेवा और न्याय से सजी शक्ति की अनुपम कहानी है।

 

इस गरिमामय अवसर पर पंकज पूजन रामपाल जी, जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि “माता अहिल्याबाई का जीवन हमें सिखाता है कि त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलकर भी उत्कृष्ट प्रशासन और सामाजिक परिवर्तन संभव है। भाजपा सदैव ऐसे महापुरुषों और महाविभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने हेतु प्रतिबद्ध है।”संगोष्ठी के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर पार्षद अनिल नागर, कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, अनीता मनोज वशिष्ठ, लाल मिश्रा, संजीव कुमार, हरेन्द्र भड़ाना, गजेन्द्र भड़ाना, हरी कृष्ण गिरोटी, मनोज नासवा, ग्यासीराम शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष वज़ीर डागर, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, पंकज सिवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान, गौरव चौहान, शोभित अरोड़ा, रोहित भाटिया, गिरिराज त्यागी, सतेंद्र पांडे, नीरज मित्तल, शिवम रत्न, पुनीता झा, प्रवीण चौधरी, प्रवीण चौधरी, अजय डुडेजा, मुकेश शर्मा, के के शर्मा, सचिन गुप्ता मंडल अध्यक्ष सुभांकित गुप्ता, तृप्ति माला महेश कुमार, आनंद कश्यप, मातृ शक्ति, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव