जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर आयोजन में भाग लेने की अपील

 

फरीदाबाद, 4 सितंबर। डीसी आयुष सिन्हा ने आगामी 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं नशामुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के लिए आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल https://faridabadhalfmarathon.in/ जारी किया गया है। पोर्टल पर 5 किलोमीटर रन, 10 किलोमीटर रन तथा 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। 5 किलोमीटर रन के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है, जबकि 10 किलोमीटर रन के लिए 200 रुपये तथा 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए 300 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रतिभागी पंजीकरण के साथ-साथ मैराथन के रूट, प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, प्रायोजकों, पुरस्कारों तथा आयोजन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

डीसी आयुष सिन्हा ने भी जिलेवासियों से फरीदाबाद हाफ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा और ‘नशामुक्त हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा’ के संदेश को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी तथा आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के फोटोग्राफ उपलब्ध करवाने की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

उन्होंने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर 27 सितंबर को फरीदाबाद हाफ मैराथन का हिस्सा बनें और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)