आयोजक एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी के नेतृत्व में 101 पौधारोपण, सुंदरकांड, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

 

 

फरीदाबाद, 18 जुलाई। जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12 में शनिवार को आयोजक एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी के नेतृत्व में सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सम्मान को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान, पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 लोगों का सम्मान समारोह तथा भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान राजेश बैंसला एवं महासचिव टीका डागर द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर आयोजक एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने दोनों पदाधिकारियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जिला बार एसोसिएशन ने आधिकारिक रूप से डॉ. मोहन तिवारी के नेतृत्व में 101 पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में प्रकृति भक्त फाउंडेशन के संस्थापक राजेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इसके उपरांत न्यायालय परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में समाज, न्याय, पत्रकारिता, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 101 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला, महासचिव टीका डागर, उपप्रधान आशीष कौशिक, कोषाध्यक्ष विवेक कौशिक, पूर्व महासचिव संदीप पराशर, पूर्व महासचिव ओम दत्त शर्मा, अधिवक्ता वंदना सिंह भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण मिश्रा (बड़का बाबू), समाजसेविका सरिता तिवारी, समाजसेवी रामचंद्र तिवारी, समाजसेविका पिंकी सिंह, अधिवक्ता सुनीता पांडेय, अधिवक्ता डॉ. तरुण अरोरा, अधिवक्ता जीत सिंह भाटी, अधिवक्ता दुर्गेश भारती, अधिवक्ता राजेश पांडेय, कवि जय सिंह, कवि मुकेश अनमोल, कवयित्री अंजली सरदाना, कवयित्री सोनम, पुजारी विजय मिश्रा, अशोक शास्त्री सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि समाज, पर्यावरण और संस्कृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ही एक बेहतर भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)