फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में थाना सेंट्रल की पुलिस चौकी सेक्टर 15 A की टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सौरभ भाटिया वासी सेक्टर-15A ने पुलिस चौकी सेक्टर-15A में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 जून को दोपहर के समय सेक्टर-20 में स्थित उसके ऑफिस के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर कोई 1,60,000/-रू व अन्य सामान चुरा कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना सैंट्रल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-15A की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ने सुनील व आफताब वासी गांव अजरौंदी, थाना सेंट्रल फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए हुए 1,40,000/-रू बरामद किये गये।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)