चण्डीगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है।

कार्यक्रम के उपरांत आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए गए।

 

नेताओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाया
कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम के एसपीआर रोड (साउथ पेरिफेरल रोड) पर पौधारोपण किया। यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने हाल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से आग्रह किया था कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)