गांव डींग में स्वर्गीय खड़ग सिंह बोहरे की पुण्य तिथि पर 71 रक्तवीरो ने रक्तदान किया

फरीदाबाद | सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय खड़क सिंह बोहरे की पुण्य तिथि पर गांव डीग की मंदिर वाली पंचायत वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब हेरिटेज व सर्वोदय अस्पताल के सहयोग से किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीप्टी सीएमओ डॉ राजेश श्योकंद, डीप्टी सीएमओ डॉ हरजिंदर, रोटरी क्लब हेरिटेज के सचिव कुलदीप सेठी, समाजसेवी अमरदीप डागर ने अपने कर कमलों से रिबन काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डाक्टर राजेश श्योकंद व डाक्टर हरजिंदर ने कहा कि रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते है। रोटरी से कुलदीप सेठी ने कहा कि रक्तदान जरुर करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। संस्था के प्रधान संतसिहं हुड्डा ने कहा कि रक्तदान महादान है। समाजसेवी अमरदीप डागर ने इस अवसर पर रक्तवीरो को सम्मानित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रक्तदान करने से मन को बहुत खुशी मिलती है। इस अवसर सभी अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा व महासचिव सुभाष गहलोत ने संस्था की टीम व गांव की सरदारी के साथ पगड़ी बांधकर ओर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन व स्वागत किया। शिविर के मुख्य संयोजक संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत ने रक्तवीरो का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 71 रक्तवीरो ने रक्तदान किया है। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। शिविर में मुख्य रूप से संस्था के मुख्य सचिव देविचरण वैष्णव, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री, सचिव विक्रम तेवतिया, सुंदर तेवतिया , जयवीर यादव सरपंच, धर्मवीर यादव नंबरदार , विक्रम नंबरदार , भीमसिहं, पूर्व सरपंच गिर्राज , तेजपाल यादव, काशी, गोविंदराम , चरणसिंह, इंद्रसिंह, मास्टर सीताराम, डां प्रेमचंद योगाचार्य, मास्टर संजय शर्मा, रोहित कुमार, विकास , सुनील चौधरी, सुधीर गौतम , जितेन्द्र सिंह , धर्मेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र गहलोत, सुंदर गहलोत, पुरुषोत्तम सर्वोदय से राकेश त्यागी ने विशेष सहयोग किया ओर रक्तवीरो का जनहित सेवा संस्था की टीम व गांव के गणमान्य लोगों ने सम्मानित कर हौसला अफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)