कलश यात्रा निकाल किया वैदिक व्यापार सुत्र – श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण कथा का शुभारम्भ

Spread the love

महिलाएं कलश उठाकर विश्वकर्मा मंदिर जवाहर कालोनी फरीदाबाद से निकलकर सेक्टर-23ए, कमन्यूटी हॉल में पहुंचीं।

उज्जैन से पधारे संतश्री वैष्वकर्मण धर्माधिकारी, विश्वधारण समर्थ सद्गुरु महाराज जी ने कथा सुना महिलाओं का मन मोह लिया, महिलाएं भक्ति में लीन नजऱ आईं

फरीदाबाद, 29 मई। पांच दिवसीय वैदिक व्यापार सुत्र – श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण कथा का शुभारम्भ सेक्टर-23ए, कमन्यूटी हॉल, निम्स हॉस्पिटल के पास, फरीदाबाद में हुआ। कथा प्रवक्ता उज्जैन से पधारे संतश्री वैष्वकर्मण धर्माधिकारी, विश्वधारण समर्थ सद्गुरु महाराज जी का फूल-मालाओं से रथ में बैठाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात महाराज जी के साथ महिलाएं कलश उठाकर विश्वकर्मा मंदिर जवाहर कालोनी फरीदाबाद से निकलकर सेक्टर-23ए, कमन्यूटी हॉल, निम्स हॉस्पिटल के पास, फरीदाबाद कथा स्थल में पहुंचीं। वहां पर सभी का ढोल व बाजों के साथ स्वागत किया गया व महिलाओं से कलश रखवाए गए और कथा का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर संतश्री वैष्वकर्मण धर्माधिकारी जी ने वैदिक व्यापार सुत्र महिमा, श्रवण विधी श्रवण, महिमा कथा के बारे में बताया। पांच दिवसीय वैदिक व्यापार सुत्र – श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण कथा का आयोजन पांचाल ब्राह्मण परिवार द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में दयानन्द वत्स पांचाल सेक्टर-23, रमेश पांचाल बल्लभगढ़, सतबीर पांचाल जाजरू, मोनिका पांचाल आदि का भरपूर सहयोग रहा।

वहीं दयानन्द वत्स ने कहा कि इस कथा का लक्ष्य परमात्मा विश्वकर्मा के प्रति ज्यादा से ज्यादा आस्था, विश्वास, भक्ति, श्रद्धा, ज्ञान श्रजन कर लोग व्यापार-व्यवसाय में प्रगति करें। वर्तमान में आने वाली पीढ़ी में धार्मिक, आध्यात्मिक, शुभ संस्कार का संचार हो, लोगों में आपसी तालमेल का पवित्र भाव उत्पन्न हो।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल