फरीदाबाद। मानव अधिकार मिशन के फरीदाबाद स्थित कैंप कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, सदस्यता वृद्धि एवं आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन द्वारा तैयार विशेष जागरूकता ब्रोशर “मानव अधिकार मिशन से क्यों जुड़े” का भव्य विमोचन भी किया गया।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेते हुए कहा कि मानव अधिकार मिशन न्याय, समानता, सामाजिक सुरक्षा एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और संगठन समाज के हर वर्ग तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री ने युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.एस. जन्मेदा, शिक्षाविद भारत भूषण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जोशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चतर सिंह भाटी, विजय मंगला, राम शर्मा, राष्ट्रीय विधि सचिव राजेश खटाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुनील जांगड़ा सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं को सफल बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)