फरीदाबाद। हरियाणा पंजाब प्रदेश महेश्वरी सभा के 31वे सत्र (2026-29) के लिए फरीदाबाद निवासी महेश गट्टानी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राकेश सोनी फरीदाबाद ने प्रदेश सभा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है।

महेश्वरी सेवा सदन सेक्टर-7 फरीदाबाद में प्रदेश चुनाव समिति प्रभारी सतीश जी माहेश्वरी एवं महासभा उत्तरांचल प्रभारी ओम प्रकाश जी पसारी की देखरेख में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा महेश के समक्ष माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महेश गट्टानी ने प्रदेश अध्यक्ष, राकेश सोनी ने उपाध्यक्ष, जगदीश मंत्री ने सचिव, प्रमिल मालपानी ने कोषाध्यक्ष, अनिल भूराडिया ने संगठन मंत्री एवं अन्य सभी पदाधिकारी ने विधिवत शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश सभा के मार्गदर्शक एवं भामाशाह  अशोक जी सोमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कलंत्री, प्रदीप पेड़ीवाल, रामनिवास झंवर एवं रामकुमार राठी, सुशील नेवर, हरिकिशन पोरवाल, राजीव सोमानी, महेश जाखेतिया, अमित शारदा, सुरेश भूतड़ा, कमल किशोर लोहिया, संदीप राठी, , ममता भट्टर, रमेश झंवर, हरिप्रसाद सोमानी, मनीष नेवर, विनोद बिनानी, संजय सोमानी, सुशील सोमानी, गुलाब बिहानी अमित बागड़ी, मनीष बिहानी समेत समाज के अनेक गणमान्य, वरिष्ठजन् एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

प्रदेश सभा अध्यक्ष महेश गट्टानी ने कहा पद अधिकार नहीं बल्कि सेवा का अवसर है इसी तरह प्रादेशिक सभा केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है जहां पर प्रत्येक सदस्य का सम्मान और सहभागिता सर्वोपरि होगी तथा नई कार्यकारिणी संवाद, सहयोग, पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए अपने प्रदेश सभा को नहीं ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)